Search

रांची डीसी ने Whatsapp नंबर किया जारी, 'अबुआ साथी' के जरिये जन शिकायत की होगी सुनवाई

Ranchi :   रांची डीसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी कर आम जनों की समस्या की समाधान के लिए नयी पहल शुरू की है. अब जिलावासी अपनी शिकायत और समस्याएं सीधे व्हाट्सएप के माध्यम से दर्ज करवा सकते हैं. जिला प्रशासन ने जन शिकायत के लिए व्हाट्सएप नंबर 9430328080 जारी किया है. इस नंबर पर लोग अपनी समस्याओं को "अबुआ साथी" के तहत भेज सकते हैं. इस नई व्यवस्था से प्रशासन को शिकायतों के समाधान में तेजी लाने में मदद मिलेगी और नागरिकों को भी अपनी समस्याओं का शीघ्र समाधान मिलेगा. यह पहल प्रशासन की जनता से जुड़ाव बढ़ाने और उनकी समस्याओं को सुलझाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

समस्याओं का भेज सकते हैं पूरा विवरण

जिला प्रशासन ने बताया कि व्हाट्सएप के माध्यम से शिकायतें भेजने वाले नागरिकों अपनी समस्याओं का पूरा विवरण भेज सकते हैं. इसके साथ ही नाम और संपर्क जानकारी भी भेजें, ताकि उचित कार्रवाई की जा सके. प्रशासन का उद्देश्य शिकायतों के निवारण में पारदर्शिता लाना और नागरिकों को बेहतर सेवा प्रदान करना है. रांची जिला प्रशासन की इस पहल से नागरिकों को अपनी समस्याओं का समाधान जल्द और प्रभावी तरीके से मिल सकेगा.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp