Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची डीसी ने की कृषि संबंधी कार्यों की समीक्षा, बचे किसानों को फसल बीमा राशि देने का निर्देश

Advertisement
Advertisement
Ranchi : रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने मंगलवार को समाहरणालय सभागार में कृषि संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक की. इस दौरान वर्षापात एवं फसल आच्छादन की स्थिति की समीक्षा की. इसके साथ झारखंड कृषि ऋण माफी योजना एवं प्रधानमंत्री किसान योजना में बचे हुए लगभग तेरह हजार किसानों का ई-केवाईसी कराने का निर्देश संबंधित अधिकारी को दिया. अधिकारियों को जिले के सभी थोक विक्रेता और खुदरा उर्वरक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया. इसके साथ ही एग्री स्मार्ट विलेज चयनित ग्रामों का समेकित विकास हेतु सभी संबंधित अधिकारियों को राज्यादेश के अनुसार कार्य, आकांक्षी जिला के मानक हेतु कृत्रिम गर्भधारण एवं टीकाकरण से संबंधित आंकड़ों को नीति आयोग के पोर्टल पर ससमय लोड करने का निर्देश दिया. उद्यान विकास योजना के विभिन्न अवयवों हेतु लाभुक किसानों का चयन पारदर्शी तरीके से कराने एवं अनावृष्टि के कारण उपस्थित परिस्थिति को देखते हुए उद्यानिकी फसलों, फूलों, सब्जियों एवं अन्य अवयवों का ससमय किसानों के बीच वितरित करने का भी निर्देश दिया. बैठक में वित्तीय वर्ष 2018-19 की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि बचे हुए सभी किसानों के बीच निबंधक सहयोग समितियां से प्राप्त एसओपी के अनुसार किसानों को भुगतान करने का निर्देश संबंधित सभी अधिकारियों को दिया गया. बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी रामशंकर प्रसाद, योजना एवं मूल्यांकन पदाधिकारी, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी और जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी एवं संबंधित सभी अधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-consensus-on-eight-points-in-the-meeting-of-district-education-establishment-committee/">रांची

: जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक में आठ बिंदुओं पर सहमति
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही