Search

रांची डीसी ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा, दिये कई निर्देश

Ranchi: मंगलवार को रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की. इसमें 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाए जा रहे आयुष्मान भवः अभियान की समीक्षा की गई. डीसी ने कहा कि यह बहुत ही महत्वपूर्ण अभियान है, जिसमें सभी की भागीदारी महत्वपूर्ण है. इसके साथ सभी संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया गया की ब्लड डोनेशन एवं अंगदान पर विशेष जोर दिया जाए. साथ ही इसकी मॉनिटरिंग करें और इसके लिए अधिक से अधिक जागरूकता फैलाएं. इसे पढ़ें- धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-12-pairs-of-trains-will-stop-at-punpun-and-anugrah-narayan-bathing-ghat-during-pitru-paksha-mela/">धनबाद:

 पितृपक्ष मेला में पुनपुन व अनुग्रह नारायण स्नान घाट पर रुकेंगी 12 जोड़ी ट्रेनें
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की भौतिक उपलब्धि की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने विशेषकर पहला तिमाही एवं संस्थागत प्रसव पर अधिक जोर दिया. प्रथम तिमाही में कम उपलब्धि वालें प्रखंड अनगड़ा, मांडर, बेड़ो और बुढ़मू, तमाड़ के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को इसपर अधिक ध्यान देने को कहा. संस्थागत प्रसव के ख़राब प्रदर्शन करने वाले प्रखंडों के प्रति नाराजगी जाहिर की. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-villagers-will-protest-on-sushi-project-on-october-12-regarding-various-problems-including-pollution/">धनबाद

: प्रदूषण सहित विभिन्न समस्याओ को लेकर 12 अक्टूबर को सुशी परियोजना पर प्रदर्शन करेंगे ग्रामीण
बैठक में रांची सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ प्रभात शंकर, उपाधीक्षक रांची सदर अस्पताल एके खेतान सभी प्रखंडों के एमओआईसी एवं संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp