Search

 
 
 

रांची डीसी ने की खेलकूद विभाग के कार्यों की समीक्षा, स्टेडियम निर्माण तय समय पर पूरा करने के निर्देश

 
Ranchi: रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने शनिवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में खेलकूद विभाग के कार्यों की समीक्षा की. बैठक में डीसी ने खेलकूद मद के अंतर्गत चालू योजनाओं की विस्तार पूर्वक समीक्षा की. इस दौरान जिले के नामकुम प्रखंड के बड़ाम पंचायत में प्रखंड स्तरीय स्टेडियम निर्माण, मोरहाबादी क्रीड़ा केंद्र द्वारा संचालित मैदान में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट, घेराबंदी एवं अन्य निर्माण कार्यों की समीक्षा की. इसके अलावा, बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोरहाबादी में घास लगाने और स्टेडियम में ड्रेसिंग रूम बनाने के भी निर्देश दिए. रांची खेलगांव होटवार स्थित फ्लैटों का उन्नयन कार्य, इटकी प्रखंड के सियारटोली में फुटबॉल स्टेडियम निर्माण जल्द पूरा करने के निर्देश दिये. बैठक में डीडीसी दिनेश कुमार यादव और जिला खेल पदाधिकारी रांची संजीत कुमार, कार्यपालक अभियंता सागर प्रताप, कनीय अभियंता जिला परिषद शेखर कुमार सचिव बैडमिंटन संघ एनके डे, बैडमिंटन कोच उमा रानी पालिथ, प्रबंधक इनडोर बैडमिंटन स्टेडियम संजू कुमार एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- जून">https://lagatar.in/gst-collection-in-june-increased-by-12-percent-to-cross-1-61-lakh-crore-finance-ministry/">जून

में जीएसटी संग्रह 12 प्रतिशत बढ़कर 1.61 लाख करोड़ के पार : वित्त मंत्रालय
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही