Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : डीसी ने वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस की तैयारियों की समीक्षा की

Advertisement
Advertisement
Ranchi : रांची में 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक आयोजित झारखंड वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन को लेकर रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक की गई. बैठक में कोर टीम के नोडल पदाधिकारियों के साथ उनके कार्य एवं दायित्व के बारे में चर्चा की गयी. डीसी ने अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने ट्रांसपोर्ट, लॉजिस्टिक, आईटी, सिक्यूरिटी, लॉ एंड ऑर्डर मेंटेनेंस, ट्रैफिक सिक्यूरिटी, मेडिकल टीम, मीडिया एंड पीआर टीम, प्रोटोकॉल, एयरपोर्ट, होटल टीम, फायर सेफ्टी, साउंड एंड इलेक्ट्रिसिटी, ड्रिंकिंग वाटर एंड सैनिटेशन टीम, फूड एंड स्नैक्स अरेंजमेंट टीम के नोडल पदाधिकारियों को हॉकी इंडिया के पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करने को कहा.

25 अक्टूबर तक सड़कों से पंडाल निर्माण हटाने का अनुरोध

डीसी ने कहा कि इस टूर्नामेंट की तैयारी काफी दिनों से चल रही है, सीएम हेमंत सोरेन के दिशा-निर्देश के आलोक में जिला स्तर पर उप समितियां बनाई गई हैं. अलग-अलग समितियां को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं. उपायुक्त ने कोर टीम के नोडल पदाधिकारियों को स्टेडियम का दौरा करने का निर्देश दिया. डीसी ने पूजा पंडाल समितियां से 25 अक्टूबर तक सड़कों से पंडाल निर्माण हटाने का अनुरोध किया है, ताकि आवागमन सुचारू रूप से हो सके.

एसएसपी ने सुरक्षा को लेकर दिये निर्देश

बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने सुरक्षा, स्टेडियम और आसपास के क्षेत्र को कैसे सुरक्षित किया जाए, स्टेडियम में आने वाले लोगों की जांच के अलावा पार्किंग, क्राउड मैनेजमेंट आदि को लेकर संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए. बैठक में दिनेश कुमार यादव, वरीय पुलिस अधीक्षक रांची चंदन कुमार सिन्हा, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था), रांची राजेश्वरनाथ आलोक एवं प्रतियोगिता के सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु जिला स्तर पर गठित कोर टीम के नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें – ध्वनि">https://lagatar.in/complain-about-noise-pollution-ranchi-district-administration-released-numbers/">ध्वनि

प्रदूषण की इनसे करें शिकायत, रांची जिला प्रशासन ने जारी किये नंबर्स
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही