Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची डीसी ने कृषि विभाग के आवंटन और व्यय की समीक्षा की

Advertisement
Advertisement
Ranchi : शुक्रवार को रांची के उपायुक्त छवि रंजन की अध्यक्षता में कृषि, पशुपालन, गव्य, मत्स्य, भूमि संरक्षण, उद्यान एवं सहकारिता प्रभाग से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई. इस बैठक में सभी विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे. सबसे पहले उपायुक्त द्वारा कृषि विभाग की समीक्षा की गई. इस दौरान उन्होंने प्राप्त आवंटन और व्यय की समीक्षा की. विभाग द्वारा योजनावार प्राप्त आवंटन के विरुद्ध नियमानुसार शत प्रतिशत निकासी सुनिश्चित करने का निर्देश उपायुक्त द्वारा दिया गया. केसीसी ऋण, झारखंड कृषि ऋण माफी योजना की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने बैंकर्स के साथ बैठक कर विस्तृत समीक्षा करने का निर्देश दिया.

विभागीय योजनाओं का निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करें

पशुपालन विभाग की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने कहा कि टीकाकरण, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना में तेजी से कार्य कार्य करने की बात कही. बैठक में कृषि पशुपालन विभाग के साथ मत्स्य, गव्य, भूमि संरक्षण, उद्यान एवं सहकारिता प्रभाग की योजनाओं की भी समीक्षा की गयी. समीक्षा के क्रम में उपस्थित संबंधित सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि विभागीय योजनाओं का निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करें.

आत्मा शासकीय निकाय की भी बैठक

इसके अतिरिक्त उपायुक्त रांची द्वारा आत्मा शासकीय निकाय की भी बैठक आहूत की गई. बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक आत्मा रांची द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन की विस्तृत समीक्षा की गई. समीक्षा के बाद उपायुक्त द्वारा निर्देश दिया गया कि विभाग से प्राप्त लक्ष्य के अनुरूप क्रियान्वयन सुनिश्चित करें एवं समय-समय पर अद्यतन कैल्काटा प्रतिवेदन से अवगत कराएं. बैठक में प्रस्तावित प्रस्ताव पर आत्मा शासकीय निकाय द्वारा अनुमोदन प्राप्त किया गया. इसे भी पढ़ें – राजद">https://lagatar.in/will-lalu-quit-the-post-of-rjd-president-rabri-devi-rubbishes-speculations/">राजद

अध्यक्ष का पद छोड़ेंगे लालू ? राबड़ी देवी ने अटकलों को किया खारिज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही