Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदिवासी छात्रावास में तोडफोड़ पर रांची डीसी ने कहा- मामला मेरे संज्ञान में नहीं : विधायक

Advertisement
Advertisement
Ranchi : हरमू के गंगानगर में स्थित आदिवासी छात्रावास में बुधवार को असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ की थी. इस घटना को लेकर गुरुवार को विधायक बंधु तिर्की, राजेश कच्छप, जिग्गा होरो, पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव और पूर्व विधायक सुखदेव भगत ने आदिवासी छात्रावास में बैठक की. बैठक में इस घटना की निंदा की गई. बैठक के दौरान खिजरी विधायक राजेश कश्यप ने रांची उपायुक्त छवि रंजन को फोन किया, तो उन्होंने कहा कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है. इस बात की जानकारी विधायक राजेश कच्छप ने बैठक में दी. बताया कि इस सिलसिले में बिशू उरांव समेत 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. बैठक में आदिवासी समाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और सुखदेव नगर थाना प्रभारी ममता उरांव सहित छात्रावास में रहने वाले सभी विद्यार्थी उपस्थित थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/03/1b1-2.jpg"

alt="" width="1600" height="1200" />

 विधानसभा में अनशन पर बैठूंगा-  खिजरी विधायक

खिजरी  विधायक राजेश कच्छप ने कहा – इस मामले को लेकर मैं विधानसभा में अनशन पर बैठूंगा. हम आपस में चंदा इकट्ठा कर रहे हैं. तत्काल इसे छात्रों के रहने लायक बनायेंगे. सिसई विधायक जिग्गा होरो ने कहा कि गरीब बच्चे यहां पढ़ने आए हैं. इनके साथ जो हुआ, वो गलत है. बच्चों को साथ मारपीट करना कहीं से उचित नहीं है. प्रशासन तुरंत कार्रवाई करे. पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव ने कहा कि छात्रावास में हुई घटना के आरोपियों को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पायी है, जबकि आसपास के घरों में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है. फिर भी दोषियों को चिन्हित करने में पुलिस अभी तक असफल है.

एसएसपी से मिल कर थाना प्रभारी को निलंबित करने की मांग करेंगे

बैठक में निर्णय लिया गया कि रांची एसएसपी से मुलाकात कर सुखदेव नगर थाना प्रभारी ममता उरांव को निलंबित करने की मांग की जाएगी. विधायक बंधु तिर्की ने कहा कि कल की घटना से काफी निराश हूं. वहीं थाना प्रभारी अभी तक एक को भी गिरफ्तार नहीं कर पायी है. प्रशासन की पूरी कार्रवाई निराशाजनक है. इसे भी पढ़ें – अधिकारी">https://lagatar.in/progress-will-stop-if-officers-remain-in-comfort-zone-modi/">अधिकारी

कंफर्ट जोन में रहे तो प्रगति रुक जायेगी : मोदी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही