Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची DC, एसएसपी ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर दिया रवाना

Ranchi : रांची समाहरणालय परिसर से गुरुवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर जागरूकता रथ रवाना किया गया. रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा, एसएसपी किशोर कौशल ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया. इस दौरान मौके पर डीटीओ प्रवीण कुमार प्रकाश, अपर समाहर्त्ता राजेश बरवार, पंचायती राज पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार चौबे मौजूद रहे. रथ के माध्यम से आम जनों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की जानकारी दी जायेगी, साथ ही नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया जायेगा.

11-17 जनवरी तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है

रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार 11-17 जनवरी 2023 तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है. जिसके तहत प्रतिदिन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि शहरों के विकास, बढ़ती जनसंख्या के साथ-साथ वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है. जिसके कारण सड़क हादसे भी हो रहे है. जिसमें लोगों की जान भी जा रही है. इसके लिए जरूरी है कि वाहन चालकों और सड़क पर चलने वाले लोगों को ट्रैफिक नियम एवं कानून की जानकारी हो, लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता रथ अच्छा माध्यम है.

राज्य सरकार ने भी कई कानून बनाये है

डीसी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा भी कई कानून बनाये गये हैं. जैसे हिट एंड रन के मामले में 20 हजार का मुआवजा का प्रावधान है. उन्होंने बताया कि बहुत सारे लोगों को यह जानकारी नहीं है कि इस प्रकार की दुर्घटना होने पर किस तरह से आवेदन करना है और कैसे लाभ प्राप्त करना है, जागरूकता रथ के माध्यम से लोगों को इससे संबंधित जानकारी भी दी जाएगी. उन्होंने कहा कि जागरूकता रथ पूरे शहर में घूमेगा. उम्मीद है कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान यातायात एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों की जानकारी मिलने से लोगों को लाभ होगा और सड़क दुर्घटना में भी कमी आयेगी.

सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन करें

रांची एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि गोल्डन ऑवर में सड़क दुर्घटना में प्रभावित व्यक्ति की मदद करने वाले व्यक्ति को किसी तरह की परेशानी ना हो, इससे संबंधित सभी थानों को सूचना दी गई है. सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति लोग अपनी जिम्मेदारी समझें. नियम कानून का पालन करें ताकि सड़क हादसों में कमी आये.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही