Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : डीसी- एसएसपी ने किया दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण, दिए दिशा- निर्देश

Advertisement
Advertisement
Ranchi  : डीसी राहुल सिन्हा और एसएसपी चंदन सिन्हा ने दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों के साथ शहर के प्रमुख पूजा पंडालों का मंगलवार की शाम निरीक्षण किया. इस दौरान पूजा समिति को जरूरी दिशा निर्देश दिए. अधिकारियों ने पूजा पंडाल की विधि व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम, यातायात, पंडालों में सुरक्षा मानकों की वस्तुस्थिति का जायजा लिया. मौके पर डीसी ने कहा कि पूजा शुरू होने से लेकर विसर्जन तक के इंतजामों को लेकर पूजा समितियों के साथ विचार विमर्श किया जा रहा है. सभी को जरूरी गाइडलाइन दी गयी हैं. विसर्जन से पूर्व बिजली के तारों को हटाने और विसर्जन जुलूस तय रूट में निकालने के लिए कहा गया है. पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, बिजली और फायर एनओसी लेने, महिलाओं के लिए अलग से व्यवस्था करने, पर्याप्त संख्या में वालंटियर तैनात रखने के निर्देश दिए गए हैं. किसी भी श्रद्धालु को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए भी प्रयास किये जा रहे हैं.

सादे लिबास में पुलिस रहेगी तैनात

एसएसपी ने कहा कि पुलिस और प्रशासन की टीम द्वारा लगातार पंडालों का निरीक्षण किया जा रहा है. प्रशासन के द्वारा जारी दिशा-निर्देश का पालन करने को कहा गया है. पार्किंग के लिए जगह चिन्हित किये गए हैं. नो एंट्री जोन भी बनाये गए हैं. आवश्यकता अनुसार पुलिस बल की नियुक्ति की जाएगी, जिसमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल रहेंगी. सादे लिबास में पुलिस के जवान तैनात रहेंगे, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो.
इसे भी पढ़ें – NIA">https://lagatar.in/nia-and-jharkhand-polices-most-wanted-naxalite-arrested-with-a-reward-of-eight-lakhs/">NIA

और झारखंड पुलिस का मोस्टवांटेड आठ लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही