Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जश्न ए ईद मिलादुन्नबी को लेकर रांची डीसी ने जुलूस मार्ग की ली जानकारी

Advertisement
Advertisement
  • सौहार्दपूर्ण वातावरण में जुलूस निकालने की अपील
  • आसामजिक तत्वों पर रखी जायेगी पैनी नजर, कानून तोड़ने पर होगी कार्रवाई : एसएसपी
Ranchi : जश्न ए ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर निकाले जाने वाले जुलूस को लेकर उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागार में बैठक हुई. उपायुक्त ने कमेटी के सदस्यों से जुलूस के तय मार्ग के संबंध में जानकारी ली. कमिटी के सदस्यों ने पूर्व से तय मार्ग से जुलूस ले जाने की बात पर सहमति जताई. 28 सितंबर को जुलूस ए ईद मिलादुन्नबी दिन के 9 बजे निकाला जायेगा. रांची के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से जुलूस निकाला जायेगा, जो रिसालदार बाबा मजार, डोरंडा तक पहुंचेगा. उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा तय मार्ग पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम को लेकर कमिटी के सदस्यों को आश्वासन दिया गया. वरीय पुलिस अधीक्षक ने भी सभी से आपसी सौहार्द बनाये रखने की अपील की. साथ ही अफवाहों पर ध्यान न देने की बात कही. उन्होंने असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने एवं किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की आशंका पर पुलिस प्रशासन से संपर्क करने की अपील की. मौके पर अपर जिला दंडाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर रांची, संबंधित अधिकारी, मुस्लिम संगठन एवं दरगाह कमेटी के सदस्य शामिल थे. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/governments-aim-is-to-develop-jharkhand-as-a-favorite-tourism-state-cm/">झारखंड

को पसंदीदा पर्यटन राज्य के रूप में विकसित करना सरकार का लक्ष्य : सीएम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही