Search

 
 
 

रांची : रोड सेफ्टी को लेकर 25 जून को डीसी करेंगे बैठक

 
Ranchi :  सड़क सुरक्षा को लेकर 25 जून को डीसी छवि रंजन की अध्यक्षता में बैठक होगी. बैठक में नगर आयुक्त, डीटीओ, ट्रैफिक एसपी सहित कुल 13 सदस्य शामिल होंगे. बता दें कि सड़क हादसों और इससे होने वाली जान-माल की हानि को रोकने के लिए हर जिले में एक जैसी सड़क सुरक्षा समिति बनाई जानी है. राज्य परिवहन विभाग की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि हर 15 दिन में ऑनलाइन और हर माह अध्यक्ष द्वारा निर्धारित स्थान पर फिजिकल मीटिंग करनी होगी. हर माह बैठक के बाद जिले में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की सारी जानकारी 48 घंटे के अंदर वेबसाइट पर अपलोड करना है.

इन बिंदुओं पर रखनी होगी नजर

जिला सड़क सुरक्षा समिति को जिले में सड़क दुर्घटनाओं की समय-समय पर समीक्षा, राज्य सड़क की सुरक्षा नीति के कार्यान्वयन और इसके तहत निर्धारित लक्ष्य प्राप्ति की निगरानी करना,  भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा सड़क सुरक्षा से संबंधित समय-समय पर जारी किए गए निर्देशों का अनुपालन करना, जिले में हुई सड़क दुर्घटनाओं पर नजर रखना और इनके संबंध में राज्य सड़क सुरक्षा परिषद को नियमित रूप से अवगत कराना है. इसे भी पढ़ें – महाराष्ट्र">https://lagatar.in/maharashtra-shinde-faction-launched-a-campaign-to-remove-deputy-speaker-uddhav-thackeray-said-i-have-no-attachment-to-power/">महाराष्ट्र

: शिंदे गुट ने डिप्टी स्पीकर को हटाने की मुहिम छेड़ी, उद्धव ठाकरे ने कहा, मुझे सत्ता का कोई मोह नहीं
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही