Search

 
 
 

रांची : डीसी का निर्देश, बैंकर्स समय पर अदालत में अपनी उपस्थिति दर्ज करायें

 
Ranchi : नीलाम पत्र से संबंधित समीक्षा बैठक गुरुवार को समाहरणालय में रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता हुई. बैठक में नीलाम पत्र पदाधिकारी संजय प्रसाद, सभी सर्टिफिकेट ऑफिसर, एलडीएम रांची, सभी बैंकों के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे. डीसी ने बैंकर्स द्वारा केस के अपडेट से न्यायालय को अवगत कराने, रजिस्टर IX एवं X का मिलान, मिलान के लिए निर्धारित तिथि और रोस्टर के अनुसार बैंकों की उपस्थिति, U/S-09 के अंतर्गत प्राप्त आवेदन पत्रों पर रिजॉइंडर उपलब्ध कराने, बड़े बकायेदारों को चिन्हित करते हुए नोटिस एवं वारंट से संबंधित कार्रवाई में सहयोग करने, बैंकर्स द्वारा केस में निर्धारित तिथि को पैरवी, देनदार द्वारा राशि जमा करने के उपरांत बैंकर्स द्वारा अनापत्ति प्रमाण-पत्र समय पर उपलब्ध कराने की समीक्षा की. कहा कि सभी बैंकर्स न्यायालय में अपनी उपस्थिति दर्ज करायें. डीसी ने सभी बैंकर्स को निर्धारित तिथि पर नीलाम पत्र शाखा आकर रजिस्टर IX एवं X का मिलान करने के निर्देश दिये. साथ ही सभी बैंकर्स को इस कार्य के लिए एक व्यक्ति को नामित करने को कहा.

बैंकों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया

डीसी ने अधिकतम लंबित वाद वाले बैंक (भारतीय स्टेट बैंक, केनरा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया) को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि सभी बैंकर्स मासिक प्रगति प्रतिवेदन हर माह की 2 तारीख तक नीलाम पत्र शाखा को उपलब्ध करायें. सभी बैंकर्स को दायर रक्विजिशन में पिता का नाम, पिन कोड, संपूर्ण पता, पोस्ट एवं थाना का उल्लेख करने का निर्देश दिया. इसके साथ ही देनदार द्वारा राशि जमा करने के उपरांत बैंकर्स को समय पर अनापत्ति प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने को कहा गया. इसे भी पढ़ें – बिहारः">https://lagatar.in/bihar-tejashwi-called-the-womens-reservation-bill-a-gimmick-said-dont-know-when-it-will-be-implemented/">बिहारः

महिला आरक्षण बिल को तेजस्वी ने बताया जुमलेबाजी, कहा- कब लागू होगा पता नहीं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही