Search

 
 
 

रांची : अल्ट्रासाउंड संस्थानों का सख्ती से निरीक्षण करने का डीसी का निर्देश

 
Ranchi : उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित कार्यालय कक्ष में जिला सलाहकार समिति की बैठक हुई. बैठक में डीसी ने अल्ट्रासाउंड संस्थानों का सख्ती से निरीक्षण करने का निर्देश दिया. संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि फॉर्म एफ की समय-समय पर जांच करें. जो अल्ट्रासाउंड क्लीनिक फॉर्म एफ का उल्लंघन कर रहे हैं. वैसे अल्ट्रासाउंड क्लिनिकों पर कारवाई करें.

विप्रो जीई हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड को शो-कॉज की अनुशंसा

बैठक में अस्पताल व क्लीनिक के निबंधन के लिए 8 आवेदनों पर स्वीकृति दी गई. नवीकरण के लिए दो अल्ट्रासाउंड क्लिनिक को स्वीकृति दी गई. एक संस्थान को स्थान परिवर्तन की मंजूरी दी गयी. विप्रो जीई हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड को बिना अनुमति अल्ट्रासाउंड मशीन का डेमो कराने के संबंध में शो-कॉज करने की अनुशंसा की गई. बैठक में सिविल सर्जन, डॉ अखिलेश कुमार झा, उपाधीक्षक सदर अस्पताल, डॉ एके खैतान, सहायक नोडल पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, डॉ प्रभात शंकर, कोऑर्डिनेटर राकेश कुमार राय व सभी सदस्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-instructions-for-special-cleaning-at-main-square-intersections/">रांची

: मुख्य चौक-चौराहों पर विशेष सफाई का निर्देश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही