Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मोरहाबादी घटना के बाद रांची DC का आदेश – सभी दुकानों में लगाना होगा CCTV

Advertisement
Advertisement
Ranchi: अब रांची जिला के हर दुकान,  प्रतिष्ठान, संस्थान और शॉपिंग मॉल्स में सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य है. लोगों की जान-माल की रक्षा के लिए मंगलवार को रांची डीसी छवि रंजन ने सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया है. जिले के सभी दुकान और प्रतिष्ठान संचालकों को जल्द से जल्द अच्छे क्वालिटी या एचडी क्वालिटी का सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए निर्देश दिया गया है. इसके लिए डीसी ने झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स, फुटकर/थोक विक्रेता दुकानदार संघ, सोना-चांदी व्यवसायी संघ, रांची गुड्स विक्रेता संघ और रांची के सभी प्रतिष्ठान को इसके लिए निर्देश दिया गया है. सीसीटीवी कैमरे केवल दुकान के अंदर ही नहीं बल्कि दुकान के बाहरी इलाके, दुकान के आस-पास सड़क की ओर लगाना को कहा है. ताकी शहर में विधि-व्यवस्था/ शांति व्यवस्था बनी रहे. इसे भी पढ़ें - ">https://lagatar.in/on-budget-2022-rahul-gandhi-termed-the-modi-governments-zero-budget-middle-class-poor-farmers-hands-empty/">

 Budget 2022 को राहुल गांधी ने मोदी सरकार का जीरो बजट करार दिया, कहा, मिडिल क्लास, गरीबों, किसानों के हाथ खाली 

बाहरी कैमरे का डीवीआर फीड कंट्रोल रूम को कराना होगा उपलब्ध  

डीसी ने लेटर जारी के निर्देश दिया है कि प्रतिष्ठानों के संचालक/ दुकान मालिक/ शॉपिंग मॉल/ संस्थान में उच्च स्तर का सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया है. साथ ही उन्होंने निर्देश दिया है कि कैमरा के डीवीआर में 30 दिनों तक का 24×7 वीडियो होना चाहिए. इसके लिए संचालक उचित व्यवस्था करें. सबसे जरूरी चीज की बाहरी कैमरे के डीवीआर के फीड को संचालक रांची जिला के कम्पोजिट कंट्रोल रूम को उपलब्ध करायेंगे.

भविष्य में मोरहाबादी में हुई घटना न हो इसके लिए लिया गया निर्णय

यह निर्देश डीसी ने बीते 27 जनवरी को मोरहाबादी मैदान में हुई घटना को देखते हुए लिया है. मोरबादी जैसे हाई सिक्योरिटी जोन में हुई आपराधिक घटनाओं के साथ ही वर्तमान में रांची जिला में आपराधिक घटनाओं में वृद्धि के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है. इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरा लगाने से भविष्य में आपराधिक घटनाओं पर रोक और नियंत्रण लगाने में सुविधा होगी. इसे भी पढ़ें –बजट">https://lagatar.in/budget-2022-80-lakh-pm-awas-yojana-houses-will-be-built-400-vande-bharat-trains-in-three-years/">बजट

2022 : 80 लाख पीएम आवास योजना के मकान  बनेंगे, 400 वंदेभारत ट्रेनें,3.8 करोड़ आवास हर घर नल से… जल योजना से जुड़ेंगे
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही