Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : डीडीसी ने सबकी योजना सबका विकास अभियान को लेकर की बैठक

Advertisement
Advertisement
Ranchi : डीसी राहुल कुमार सिन्हा के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में सबकी योजना सबका विकास अभियान के तहत जन विकास योजना तैयार करने को लेकर जिला समन्वय समिति एवं जिला संसाधन दल की बैठक की गयी. बैठक में डीडीसी ने बताया कि इस अभियान के दौरान सभी ग्राम पंचायत वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए ग्राम पंचायत विकास योजना का निर्माण करेंगे. योजना का निर्माण ग्राम पंचायत स्तर पर क्रियान्वित की जाने वाली सभी प्रकार की योजनाओं को मिलाकर एक वार्षिक योजना के रूप में किया जाना है. इसमें पंचायती राज प्रभाग के साथ-साथ अन्य विभागों आदि से संबंधित योजनाओं को सम्मिलित किया जाना है. पंचायत समिति एवं जिला परिषद द्वारा भी अपनी वार्षिक योजना तैयार की जाएगी. अभियान के तहत सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण के लिए 9 विषय क्षेत्र को चिन्हित किया गया है, जिनके अनुसार ही योजनाओं का चयन किया जाना है. 1. गरीबी मुक्त और उन्नत आजीविका पंचायत 2. स्वस्थ पंचायत 3. बाल हितैषी पंचायत 4. जल पर्याप्त पंचायत 5. स्वच्छ और हरित पंचायत 6. बुनियादी ढांचा में आत्मनिर्भर 7. सामाजिक रूप से संरक्षित पंचायत 8. सुशासन वाली पंचायत 9. महिला हितैषी पंचायत

प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ बैठक करने का निर्देश

ग्राम पंचायत विकास योजना वित्तीय वर्ष 2024-25 तैयार करने के संबंध में डीडीसी ने जिला के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ बैठक करने का निर्देश दिया. ग्राम सभा, बाल सभा एवं महिला सभा के आयोजन को लेकर उप विकास आयुक्त ने समिति के सदस्यों को प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्राम सभा आयोजित होने से पूर्व बाल सभा एवं महिला सभा का आयोजन कराने हेतु अपने अधीनस्थ क्षेत्रीय पदाधिकारियों को निर्देशित करने को कहा. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/27-dengue-patients-found-in-jharkhand-17-chikungunya-patients-confirmed/">झारखंड

में मिले डेंगू के 27 मरीज, चिकनगुनिया के 17 मरीजों की पुष्टि
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही