Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची DDC ने सदर अस्पताल में चल रहे निर्माण का लिया जायजा, एजेंसी को जल्द काम पूरा करने का निर्देश

Advertisement
Advertisement
Ranchi: सदर अस्पताल में चल रहे निर्माण कार्य का उप विकास आयुक्त विशाल सागर ने जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर, एलएमओ टैंक और ऑक्सीजन पाइपलाइन की कार्य प्रगति का जायजा लिया. उप विकास आयुक्त ने अस्पताल के चौथे-पांचवे तल्ले पर लग रहे ऑक्सीजन पाइपलाइन के काम को एक सप्ताह में पूरा करने का निर्देश दिया है. वहीं सदर अस्पताल में निर्माण का काम कर रही विजेता कंस्ट्रक्शन को पाइपलाइन का काम शनिवार तक पूरा करने का निर्देश दिया है. इसे भी पढ़ें-सहोदया">https://lagatar.in/sahodaya-complex-met-dhanbad-deputy-commissioner-submitted-demand-letter/">सहोदया

कॉम्पलेक्स ने धनबाद उपायुक्त से की मुलाकात, सौंपा मांग पत्र

सिविल सर्जन करेंगे काम की निगरानी

वहीं उप विकास आयुक्त विशाल सागर ने रांची सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार को चल रहे निर्माण कार्य की निगरानी करने का निर्देश दिया है. साथ ही सुपरविजन के साथ प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया है. सदर अस्पताल में बीसीडी द्वारा लगाये जा रहे एडिशनल प्वाइंट की कार्य प्रगति का भी जायजा उप विकास आयुक्त द्वारा लिया गया. उन्होंने 1 सप्ताह के भीतर कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें-कांड्रा">https://lagatar.in/dumka-villagers-protested-against-land-acquisition-policy-by-protesting/">कांड्रा

लैंपस के बकायेदारों पर होगा केस, ऋण वसूली के लिए ब्याज में मिल रही है छूट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही