Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : चिरौंदी में एक घर से युवक और गुमला की युवती के शव मिले

Advertisement
Advertisement
Ranchi : बरियातू थाना क्षेत्र के चिरौंदी में गुरुवार को एक घर से युवक और युवती के शव बरामद हुए हैं. जानकारी मिलने के बाद बरियातू पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटी हुई है. एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है. घर के जिस कमरे से युवक और युवती के शव मिले हैं, वह अंदर से बंद था. मृत युवती की पहचान गुमला की रहने वाली अन्नू टोप्पो के रूप में हुई है, जबकि खबर लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है.

मकान मालिक ने दी पुलिस को घटना की जानकारी

जानकारी के मुताबिक, युवती अन्नू चिरौंदी में रंजन सोरेन नामक व्यक्ति के घर में किरायेदार के रूप में पिछले चार महीने से रह रही थी. युवती एक प्राइवेट कंपनी में काम करती थी. गुरुवार की सुबह दस बजे के बाद भी युवती अपने कमरे से बाहर नहीं निकली. शक होने पर मकान मालिक उसे देखने गए, तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, खिड़की से देखने पर दोनों के शव दिखाई दिए, जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. बरियातू पुलिस मौके पर पहुंची. एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, ताकि तमाम तरह के सबूत इकट्ठा किए जा सकें.

विवाद को लेकर आत्महत्या की जताई जा रही है आशंका

आशंका जताई जा रही है कि युवक और युवती प्रेमी -प्रेमिका थे और दोनों के बीच बुधवार की रात में किसी मामले को लेकर विवाद हुआ था. जिसके बाद युवक ने युवती को मार डाला और फिर खुद आत्महत्या कर ली.
इसे भी पढ़ें – अवैध">https://lagatar.in/illegal-mining-case-hearing-on-tinkle-bhagats-bail-plea-completed/">अवैध

खनन केस : टिंकल भगत की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही