Search

 
 
 

रांची : बड़ा तालाब से व्यक्ति का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

 
Ranchi :  कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बड़ा तालाब से आज शनिवार को एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है. स्थानीय लोगों ने व्यक्ति का शव पानी पर उपलता हुआ देखा. इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी. बड़ा तालाब से शव मिलने की सूचना पर घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गयी. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पानी से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. शव की पहचान सुखदेवनगर थाना क्षेत्र निवासी आसिफ के रूप में हुई. आसिफ चार दिनों से लापता था. जानकारी के अनुसार,आसिफ की जल्द ही शादी होने वाली थी. इसी बीच वह किसी बात पर नाराज भी था, और जब वह साउदी अरब गया था, वहां से वापस आया था तो मनचाहा  जॉब नहीं मिल रहा था. इन सब बातों को लेकर वह फ्रस्ट्रेशन में था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही