Search

 
 
 

रांची : हरमू चौक के पास तालाब से पैर बंधे युवक का शव बरामद,शिनाख्त में जुटी पुलिस

 
Ranchi :  अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू चौक के पास स्थित एक तालाब से पैर बंधे युवक का शव बरामद हुआ है. शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने तालाब में युवक का शव देखा. इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी. सूचना पाकतर पुलिस मौके पर पहुंची और तालाब से शव को बाहर निकालकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. खबर लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो पायी थी. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-city-sp-conducted-flag-march-in-katras-in-view-of-durga-puja/">धनबाद

: सिटी एसपी ने दुर्गा पूजा के मद्देनजर कतरास में किया फ्लैग मार्च
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही