Search

 
 
 

रांची : चटकपुर में सड़क किनारे युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

 
Ranchi :  जिले के रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर स्थित छाता टुंगरी में एक युवक का शव बरामद हुआ है. शव के पास से एक बाइक भी मिला है.  मंगलवार देर रात  अपराधियों ने युवक की हत्या कर शव को फेंक दिया. स्थानीय लोगों ने बुधवार सुबह शव देखा तो पुलिस को इसकी जानकारी दी. सूचना पाकर पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गयी.  खबर लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस अपराधियों की शिनाख्त के लिए डॉग और एफएसएल टीम की मदद ले रही है. घटना के बाद से आक्रोशित लोग पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस इलाके में सही से गश्ती नहीं करती है, जिसका नतीजा क्षेत्र में अपराध की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही