Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : पुंदाग में कार से युवक का शव बरामद, दम घुटने से मौत की आशंका

Ranchi : जिले के पुंदाग ओपी क्षेत्र के जवाहर नगर के रोड संख्या 5 में एक कार से युवक का शव बरामद हुआ है. युवक की पहचान अशोक नगर, रोड नंबर 2 निवासी जय कर्मकार के रूप में हुई है. कार में शव को देखने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने परिजनों को मामले की जानकारी दे दी है.  पुलिस के अनुसार, दम घुटने से युवक की मौत होने की आशंका है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह पता चल पायेगी. (पढ़ें, तारा">https://lagatar.in/tara-shahdev-sexual-harassment-case-jmm-district-president-testifies-on-behalf-of-cm/">तारा

शहदेव यौन उत्पीड़न केस : सीएम की ओर से JMM जिलाध्यक्ष ने दी गवाही, कहा रकीबुल कौन मैं नहीं जानता)

रात भर सड़क पर खड़ी थी कार

स्थानीय लोगों ने बताया कि सफेद रंग की कार रात से जवाहरनगर रोड नंबर पांच के पास खड़ी थी. रात में कई बार कार स्टार्ट करने की कोशिश भी की गयी थी. लेकिन कार स्टार्ट नहीं हुई. सुबह में भी कार उसी जगह पर खड़ी थी. लोगों को आशंका हुई तो उन्होंने कार के भीतर झांक कर देखा. तो पाया कि कार के अंदर एक युवक ड्राइविंग सीट पर औंधे मुंह गिरा पड़ा था. किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए आनन-फानन में स्थानीय लोगों के पुलिस को जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : लाइका">https://lagatar.in/ed-raids-lyca-productions-chennai-office-produced-by-ponniyin-selvan/">लाइका

प्रोडक्शन के चेन्नई स्थित ऑफिस में ईडी का छापा, पोन्नियिन सेलवन फिल्म की है प्रोड्यूस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही