Search

 
 
 

रांची : तमाड़ में प्रेमी युगल का शव बरामद, जहर खाकर आत्महत्या की

 
Ranchi :    जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र के बरवा नहर के पास सोमवार सुबह प्रेमी युगल का शव बरामद हुआ है. मृतकों की पहचान 22 वर्षीय प्रेमी प्रलाद लोहरा और 18 वर्षीय प्रेमिका संगीता कुमारी के रूप में हुई है. दोनों तमाड़ थाना क्षेत्र के बरवा गांव के निवासी हैं. दोनों ने जहर खाकर आत्महत्या की है.

घर वाले शादी के लिए राजी नहीं हुए तो खा लिया जहर

जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह बरवा नहर के पास प्रेमी युगल का शव देखा. शव मिलने की खबर से मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी. ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की जांच में जुटी है. बताया जा रहा है युवक और युवती के बीच कई सालों से प्रेम प्रेसंग चल रहा था. दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन दोनों के घरवाले शादी के लिए राजी नहीं थे. इसलिए दोनों ने जहर खा आत्महत्या कर ली. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही