Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : नामकुम में युवक का शव बरामद, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Advertisement
Advertisement
Ranchi : जिले के नामकुम थाना क्षेत्र के बरगावां स्थित सपही नदी के पास स्थित एक खेत से युवक का शव बरामद हुआ है.  युवक का चेहरा  खून से लथपथ है. साथ ही गले में स्लाइन चढ़ाने वाला पाइप लगा है. फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पायी है. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गयी है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. खबर लिखे जाने तक पुलिस युवक की शिनाख्त करने में जुटी है. (पढ़ें, जामताड़ा">https://lagatar.in/residential-building-to-be-built-in-jamtara-police-line-with-3-28-crores/">जामताड़ा

पुलिस लाइन में 3.28 करोड़ से आवासीय भवन और साइट डेवलपमेंट का होगा काम, गृह विभाग की मंजूरी)

स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी जानकारी

घटना के संबंध में बताया जाता है कि आज रविवार को स्थानीय लोगों ने खेत में युवक का शव पड़ा हुआ देखा. जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना नामकुम थाना को दी. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक युवक की शिनाख्त करायी. लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पायी. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. इसे भी पढ़ें : INDIA">https://lagatar.in/india-mps-meet-governor-adhir-said-manipurs-ethnic-conflict-is-a-threat-to-the-countrys-security/">INDIA

के सांसद राज्यपाल से मिले, अधीर ने कहा, मणिपुर का जातीय संघर्ष देश की सुरक्षा के लिए खतरा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही