Search

 
 
 

रांची : BNR होटल के पास युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

 
Ranchi :  चुटिया थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड में बीएनआर होटल के पास युवक का शव बरामद हुआ है. युवक के पॉकेट से आधार कार्ड मिला है, जिसमें उसका नाम चंद्रकांत बी तलवार नाम लिखा है और वह कर्नाटक का रहने वाला है. जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने युवक का शव पड़ा देखा. जिसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी. जानकारी पाकर चुटिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. युवक की मौत कैसे हुई है, इसका पता अभी नहीं चल पाया है. बताया जा रहा है कि युवक की मौत सोमवार की देर रात ही हो गयी थी. लेकिन मंगलवार की सुबह लोगों ने उसका शव देखा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही