Search

 
 
 

रांची : नामकुम में रेलवे ट्रैक के पास युवक का शव बरामद

 
Ranchi :  जिले के नामकुम थाना क्षेत्र स्थित रेलवे लाइन के पोल संख्या 413 के पास एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है. यह मामला मंगलवार सुबह का है. जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक के पास शव को पड़ा देखा था. जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना को लेकर आशंका जतायी जा रही है कि ट्रेन की चपेट में आने से या फिर चलती ट्रेन से गिरने पर युवक की मौत हुई होगी. खबर लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो पायी है. पुलिस शिनाख्त में जुटी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही