Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : बड़ा तालाब से युवक का शव बरामद, हत्या या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Ranchi :  कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बड़ा तालाब से आज बुधवार को एक युवक का शव बरामद हुआ है. मृतक की पहचान मो. शमसाद आलम के रूप में हुई है. वह रांची के हिंदपीढ़ी के सेकेंड स्ट्रीट शिवाजी चौक का निवासी बताया जा रहा है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मो. शमसाद आलम पिछले तीन दिनों से लापता था. परिजनों ने काफी खोजबीन की थी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला था. इसके बाद परिजनों ने हिंदपीढ़ी थाना में लिखित शिकायत की थी. वहीं आज स्थानीय लोगों ने बड़ा तालाब में युवक का शव पानी में उपलता देखा. जिसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी. सूचना पाकर कोतवाली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. युवक की हत्या की गयी है या उसने आत्महत्या की है, पुलिस सभी बिंदुओं की जांच कर रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही