Search

 
 
 

रांची : कांके में विद्यालय परिसर से युवक का शव बरामद

 

Ranchi: विद्यालय परिसर से एक युवक का शव बरामद हुआ है. यह मामला जिले के कांके थाना क्षेत्र का है.जहां चंदवे स्थित राजकीयकृत उर्दू मध्य विद्यालय परिसर से 26 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है. युवक की पहचान चंदवे निवासी टार्जन मुंडा के रूप में की गई है. सूचना पाकर कांके थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है.

 स्थानीय लोगों ने देखा युवक का शव

चंदवे स्थित राजकीयकृत उर्दू मध्य विद्यालय परिसर में शनिवार की सुबह स्थानीय लोगों ने युवक का शव को देखा. युवक की पहचान टारजन मुंडा के रूप में हुई. टारजन चंदवे का रहने वाला सोमा मुंडा का पुत्र है. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना का कांके थाना पुलिस को दी. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर कांके थाना की पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी हुई है.

 जांच में जुटी पुलिस

इस मामले में कांके थाना की पुलिस से बात करने पर बताया कि युवक की मौत कैसे हुई है. अब तक इसकी वजह का पता नहीं चल पाया है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के पीछे का वजह का पता चल पाएगा.

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही