Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: युवक की हत्या कर जंगल फेंका शव

Advertisement
Advertisement
Ranchi: जिले के नामकुम प्रखंड के खरसीदाग ओपी क्षेत्र के मगुबान्ध के पास युवक का शव पुलिस ने सोमवार की सुबह बरामद किया. मृतक की पहचान चडरी निवासी अश्विनी कुमार मिर्धा,पिता राजदीप मिर्धा के रूप में हुई. कुछ दिनों से युवक पुरूलिया में रहता था.

पुरुलिया से रांची मोबाइल खरीदने आया था युवक

युवक बंगाल के पुरुलिया से रांची मोबाइल खरीदने आया था. उसके बाद से लापता हो हुआ. इधर, खरसीदाग ओपी पुलिस ने ओपी क्षेत्र के मगुबांध से गद्दे में लिपटा शव बरामद किया है. मृतक के नाक से खून आ रहा था. जानकारी के मुताबिक,पंडरा ओपी क्षेत्र के मेजर कोठी के पास युवक की हत्या कर गद्दे में लपेटकर स्कॉर्पियो से मगुबांध में फेंका गया. वरीय पुलिस अधिकारियों की मिली सूचना पर खरसीदाग पुलिस ने शव बरामद कर स्कोर्पियो (जेएच 01ईई 0018) को जब्त कर लिया है.

वहीं चालक सह मालिक निखिल शर्मा को हिरासत में लिया गया

उसके बाद पंडरा थाना पुलिस को सौंप दिया गया है. मामले में मृतक के परिजनों के बयान पर पंडरा ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गई है.वहीं दो अन्य युवक उदय मुंडा एवं अभिषेक फरार है. इसे भी पढ़ें- ”शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-exclusive-twice-different-expenses-on-the-same-plan/">”शुभम

 संदेश” एक्सक्लूसिव : एक ही योजना पर दो बार अलग-अलग खर्च
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही