Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: पिठोरिया में एक शख्स पर जानलेवा हमला, रिम्स में इलाज के दौरान मौत

Advertisement
Advertisement
Ranchi: अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया. यह घटना जिले के पिठोरिया थाना क्षेत्र स्थित पिठोरिया बाजार के पास हुई है. जहां सोमवार को अज्ञात अपराधियों ने हत्या की नीयत से गिरधारी साहू नाम के व्यक्ति के ऊपर जानलेवा हमला किया. इस हमले में गिरधारी साहू गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसके बाद गंभीर अवस्था में उन्हें इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया. लेकिन इलाज के दौरान गिरधारी साहू की मौत हो गयी. गिरधारी की हालत पहले से ही बहुत गंभीर थी. सिर पर चोट की वजह से पहले ही खून काफी बह गया था, जिससे उनकी इलाज के दौरान मौत हो गयी. इसे भी पढ़ें -चाईबासा">https://lagatar.in/five-mass-murders-took-place-in-chaibasa-in-the-last-2-years-23-people-died/">चाईबासा

में पिछले 2 साल में हुई पांच सामूहिक हत्याकांड, 23 लोगों की गई जान

मौके से अपराधी हुए फरार, ग्रामीणों ने थाना घेरा

गिरधारी साहू पर जानलेवा हमला करने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. गिरधारी साहू के ऊपर किस वजह से जानलेवा हमला किया गया,  अब तक इसके पीछे की सही वजह सामने नहीं आ पायी है. वहीं घटना के विरोध में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने थाना का घेराव किया. हालांकि पुलिस के समझाने के बाद ग्रामीण मान गये और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद लौट गये. वहीं पुलिस अपराधियों की धरपकड़ में जुट गई है. इसे भी पढ़ें – नक्सली">https://lagatar.in/maoist-called-bharat-bandh-on-november-20-in-protest-against-the-arrest-of-naxalite-prashant-bose-will-celebrate-resistance-day-from-november-15-to-19/">नक्सली

प्रशांत बोस की गिरफ्तारी के विरोध में माओवादी ने 20 नवंबर को बुलाया भारत बंद,15 से 19 नवंबर तक मनायेंगे प्रतिरोध दिवस
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही