Search

 
 
 

रांचीः बीच सड़क युवक पर जानलेवा हमला, लाठी,डंडे और पत्थर से मारने का वीडियो वायरल

 
Ranchi: आधी रात को बीच सड़क पर युवक की लाठी डंडे और पत्थर से मारने का वीडियो वायरल हुआ है. घटना जिले के चुटिया थाना क्षेत्र के निवारणपुर की है. जहां कुछ युवक बीच सड़क पर एक युवक की बुरी तरह से पिटाई कर रहे हैं.युवक रोड पर गिरा हुआ है, लेकिन अपराधी उसे लगातार मार रहे हैंं. जब युवक बेहोश हो गया तो युवक वहां से हटे. दूसरी तरफ युवक को बचाने गए एक और युवक को अपराधियों ने मार कर घायल कर दिया. इस मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा. इस मामले में चुटिया थाना पुलिस ने एक आरोपी ज्ञानदीप उर्फ किट्टू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, वहीं, चार आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है. इस मारपीट में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. दोनों घायल युवकों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. इसे भी पढ़ें- बाबूलाल">https://lagatar.in/after-becoming-the-president-of-babulal-the-hopes-of-neglected-jvm-leaders-increased-for-three-years/">बाबूलाल

के अध्यक्ष बनने के बाद तीन साल से उपेक्षित झाविमो नेताओं की उम्मीदें बढ़ी
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही