Search

 
 
 

रांची: कांके में समाजसेवी दिलीप महतो पर जानलेवा हमला, रिम्स में भर्ती

 
Ranchi : समाज सेवी दिलीप महतो पर सोमवार को कांके थाना क्षेत्र के मनातू में जानलेवा हमला किया गया. जिसमें दिलीप महतो गंभीर रूप से घायल हुए. जिनका इलाज रांची के रिम्स में चल रहा है. जानलेवा हमले को लेकर कांके थाना क्षेत्र में एफआईआर दर्ज की गई है. जिसमें यह कहा गया है कि दिलीप महतो अपनी जमीन देखने गए थे. जहां कुछ लोग हथियार के साथ आए और दिलीप महतो के साथ गाली गलौज करना शुरू कर दिया. इसके बाद उन पर जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. घायल दिलीप महतो का उनके दोस्तों ने रिम्स में भर्ती करवाया और उसके बाद कांके थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया गया है. जिसमें रतन महतो, सतन महतो, बचन महतो, फचन महतो, नरेश महतो, पप्पू महतो अन्य लोग शामिल थे. थाना ने उन लोगों की खोजबीन चालू कर दी है और विश्वास दिलाया है कि उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इसे भी पढ़ें -सीएम">https://lagatar.in/the-delegation-of-shri-shiv-baraat-organizing-committee-met-the-cm-invited/">सीएम

से मिला श्री शिव बारात आयोजन समिति का प्रतिनिधमंडल, किया आमंत्रित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही