Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: BAU में वाद-विवाद प्रतियोगिता. श्वेता कुमारी रहीं अव्वल

Advertisement
Advertisement
Ranchi: आजादी के अमृत महोत्सव पखवाड़ा के तहत बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के रांची एग्रीकल्चरल कॉलेज में वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. वाद-विवाद का विषय "राष्ट्रीय एकता में मौलिक अधिकार की अपेक्षा मौलिक कर्तव्य का विशेष महत्त्व" रखा गया था. जबकि भाषण समसामयिक करीब 10 विषयों पर आधारित था. दोनों स्पर्धाओं में कॉलेज के छात्र-छात्राओं की बड़ी संख्या में भागीदारी रही. छात्र एवं छात्राओं के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली. इसे भी पढ़ें-सीएजी">https://lagatar.in/cag-report-34017-utility-certificates-of-88047-crores-outstanding-with-departments/">सीएजी

रिपोर्ट: 88047 करोड़ के 34017 उपयोगिता प्रमाण पत्र विभागों के पास बकाया

इन्होंने दिखाई अपनी प्रतिभा

कार्यक्रम संयोजक डॉ. एचसी लाल ने बताया कि वाद-विवाद प्रतियोगिता में कॉलेज के छठे सेमेस्टर की छात्रा श्वेता कुमारी प्रथम, छात्रों में सोनू कुमार द्वितीय, शुभम कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया. तीसरे सेमेस्टर के छात्र आनंद कुमार शर्मा एवं नवीन कुमार कुशवाहा को संयुक्त रूप से सांत्वना पुरूस्कार मिला. भाषण प्रतियोगिता में छठे सेमेस्टर की छात्रा श्वेता कुमारी प्रथम रहीं, जबकि छात्रों में शुभम कुमार द्वितीय, निवेदित देव तृतीय स्थान पर रहें. छात्रा वैष्णवी रानी को सांत्वना पुरूस्कार मिला. निर्णायक मंडली में डॉ एमके वर्णवाल, डॉ पी महापात्र, डॉ नीरज कुमार एवं डॉ विनय कुमार शामिल थे. प्रतियोगिता का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तहत किया गया. इसे भी पढ़ें-संजय">https://lagatar.in/sanjay-seth-meets-union-health-minister-demands-cip-redevelopment/">संजय

सेठ ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से की मुलाकात, CIP के रीडेवलपमेंट की मांग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही