Search

 
 
 

रांची: डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक संपन्न, नयी कमिटी गठित

 
Ranchi: जिला डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन की सोमवार को बैठक हुई. बैठक हरमू रोड में स्वागतम बैंक्वेट में हुई. सर्वप्रथम बैठक में रांची जिला का पूर्व कार्यकारिणी को भंग करते हुए नयी कमिटी का गठन किया गया. नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुबोध कुमार की अध्यक्षता में बैठक की शुरुआत की गयी. प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार वर्मा ने कहा कि संगठन को एकजुट करने के लिए हमलोगों को मेहनत करने की जरुरत है. नयी टीम से मुझे पूर्ण विश्वास है कि पूरे भारत में रांची जिला अपना अलग पहचान बनाएगा. एसोसिएशन झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार वर्मा की अध्यक्षता में रांची जिला के लिए कार्यकारिणी में चेयरमैन सुशील कुमार वर्मा, संरक्षक स्वदेश भगत, महेंद्र कुमार वर्मा, अजय घोष, संयोजक राजेश कुमार गुप्ता, राजेंद्र सलूजा, जितेंद्र भगत और संजय कुमार ने शपथ ली. इसे भी पढ़ें-  पीएम">https://lagatar.in/pm-modis-visit-to-bihar-centenary-pillar-of-the-assembly-will-be-unveiled-will-give-many-gifts/">पीएम

मोदी का बिहार दौराः विधानसभा के शताब्दी स्तंभ का करेंगे अनावरण, देंगे कई सौगातें
वहीं नवनिर्वाचित अध्यक्ष पद के लिए सुबोध कुमार, महासचिव पद के लिए तुषार विजयवर्गीय, उपाध्यक्ष पद के लिए प्रदीप कुमार गुप्ता और बीरेंद्र देव सहाय ने शपथ ली. कोषाध्यक्ष के लिए रणधीर कुमार, प्रेस प्रभारी के लिए विकास कुमार बरनवाल, कार्यकारिणी के लिए विमल चंद्र घोष, संजय कुमार नगदवार, गुड्डू प्रजापति, काशी नाथ कुशवाहा, विजय कुमार, अनुपम लकड़ा और रवि कुमार ने शपथ ली. इसे भी पढ़ें- रांची:">https://lagatar.in/ranchi-life-is-priceless-brake-at-high-speed-cautioned-students/">रांची:

‘जीवन है अनमोल, तेज रफ्तार पर लगाएं ब्रेक’, छात्रों को किया गया सावधान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही