बोले प्रदेश अध्यक्ष- झारखंड में जिसकी भी सरकार बनी जन भावनाओं के अनुरूप काम नहीं किया
Ranchi: रांची जिला जदयू का विस्तार किया गया है. रातू प्रखंड की आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से उन्हें दीपक प्रसाद को प्रखंड जदयू का अध्यक्ष बनाया गया है. मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो व विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश जदयू के महासचिव श्रवण कुमार शामिल हुए.संघर्ष कर संगठन को बनाएं मजबूत
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए खीरू महतो ने कहा कि झारखंड राज्य के गठन का 22 वर्ष हो गया, लेकिन झारखंड में जितनी भी सरकारें बनीं, आम लोगों की जनभावनाओं के अनुरूप काम नहीं किया. आज भी राज्य के लोगों को काम के लिए दूसरे राज्यों में जाना पड़ता है. किसानों को खेती करने के लिए बारिश के पानी पर निर्भर रहना पड़ता है. वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चल रही सरकार चौतरफा विकास का काम कर रही है. कहा कि आप सभी जनसमस्याओं को लेकर संघर्ष करने का काम करें. संगठन को मजबूत करें.ये रहे मौजूद
बैठक में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश जदयू के महासचिव श्रवण कुमार, दिलीप महतो, बलराम मुंडा, रामलखन प्रसाद, संजय महतो, वीरेन्द्र साहू, रामजीत लोहरा, दीपक महतो, देवदर्शन, मुश्ताक अंसारी, मूसा पाहन, विक्की कुमार, अंतु राणा, मदन महतो, अजय महतो, प्यारेलाल महतो, इदरीश अंसारी, एतवा मुंडा, उपेन्द्र कुमार साहू एवं तुलसी महतो उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें- अयोध्या">https://lagatar.in/ayodhya-ramlalas-pran-pratishtha-in-january-ram-platform-will-be-decorated-with-98-verses-of-valmiki-ramayana/">अयोध्या: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा जनवरी में, वाल्मीकि रामायण के 98 श्लोकों से सजेगा राम चबूतरा [wpse_comments_template]
Leave a Comment