Search

 
 
 

रांची : दुर्गा पूजा समितियों के प्रतिनिधिमंडल ने की सीएम से मुलाकात

 
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों का संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने सीएम हाउस में मुलाकात की. मुलाकात करने वालों में रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति, रांची जिला दुर्गा पूजा समिति और औद्योगिक जगन्नाथपुर क्षेत्र दुर्गा पूजा समिति के सदस्य शामिल थे. प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने सीएम को सपरिवार पूजा पंडालों में भ्रमण कर मां दुर्गा का दर्शन करने के लिए आमंत्रित किया. साथ ही मां दुर्गा की प्रतिमा और चुनरी भेंट कर सम्मानित किया और उन्हें दुर्गा पूजा की तैयारी के बारे में जानकारी दी. मुख्यमंत्री ने दुर्गा पूजा समितियों को प्रशासन से पूरा सहयोग करने का भरोसा दिलाया. मुख्यमंत्री से मिलने वालों में रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति के अजीत सहाय, चंचल चटर्जी, जयसिंह यादव, कृष्ण मोहन सिंह, राजन बर्मन, अशोक यादव, कमलेश यादव, उज्जवल तिवारी, विनोद सिंह, संजय सिन्हा गोपू, रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के मुनचुन राय, अशोक चौधरी, सुनील यादव, बंटी यादव, टीके मुखर्जी, वीरेंद्र प्रसाद, रमेश गुप्ता, राजेंद्र सिंह, राजेश ठाकुर, राकेश सिंह, औद्योगिक जगन्नाथपुर क्षेत्र दुर्गा पूजा समिति के वेद प्रकाश सिंह शामिल थे. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-cancer-conclave-begins-governor-emphasizes-on-strengthening-the-medical-sector/">रांची

: कैंसर कॉन्क्लेव की शुरुआत, राज्यपाल ने चिकित्सा क्षेत्र को मजबूत बनाने पर जोर दिया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही