Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः लोकतंत्र बचाओ अभियान का प्रतिनिधिमंडल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से मिला

Advertisement
Advertisement
Ranchi: लोकतंत्र बचाओ-2024 (अबुआ झारखंड, अबुआ राज) अभियान के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर से मुलाकात की. इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष से 2024 लोकसभा चुनाव में हर सीट पर मजबूत जमीनी गठबंधन की मांग की गई. प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि देश और लोकतंत्र के भविष्य के लिए 2024 का लोकसभा चुनाव अत्यंत महत्वपूर्ण है. इंडिया गठबंधन को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हर सीट पर भाजपा के विरुद्ध इंडिया गठबंधन दलों की ओर से एक ही उम्मीदवार हो, लेकिन दुख की बात है कि अभी भी सीटों पर समन्वय स्थापित नहीं हुआ है. अगर इंडिया गठबंधन जनता के साथ मिल कर लोकतंत्र को बचाने के लिए संघर्ष करना चाहता है. तो तुरंत सीटों पर समन्वय और जमीनी गठबंधन सुनिश्चित करें. साथ ही, जनता की मांग के अनुरूप व क्षेत्र की सामाजिक स्थिति के अनुसार, स्थानीय प्रत्याशी का चयन जरूरी है. प्रत्याशी जल, जंगल, जमीन, अस्तित्व की लड़ाई में आदिवासी-मूलवासियों के साथ खड़े रहने वाले एवं जन मुद्दों पर संघर्ष करने वाले हों. गठबंधन को जन मुद्दों के आधार पर जन संपर्क कार्यक्रमों के आयोजन पर अब पूरा ध्यान देना चाहिए जिसकी कमी दिख रही है. इसे पढ़ें- JPSC:">https://lagatar.in/jpsc-civil-services-backlog-exam-completed-3400-candidates-appeared/">JPSC:

सिविल सेवा (बैकलॉग) परीक्षा संपन्न, 3400 अभ्यर्थी हुए शामिल

संगठन जन जागरण अभियान चलाएगा

लोकतंत्र बचाओ 2024 (अबुआ झारखंड, अबुआ राज) अभियान अंतर्गत राज्य के सभी 14 लोकसभा क्षेत्रों में 2024 लोकसभा चुनाव के परिप्रेक्ष में जन जागरण कार्यक्रमों जैसे जन सभा, कार्यशाला, यात्राओं व वॉलंटियर प्रशिक्षणों आदि का आयोजन किया जा रहा है व लोगों को संगठित किया जा रहा है. इसी क्रम में लोगों ने अपनी राय बताई है कि किस सीट पर गठबंधन के कौन से दल के प्रत्याशी होने चाहिए. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-21-jan-2024-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।21 JAN।।झारखंड में राष्ट्रपति शासन की रची गई साजिश-JMM।।सोमवार को सरकारी अवकाश!।।हम सब एक हैं और एक रहेंगे-राज्यपाल।।छिटपुर घटनाओं के बाद अलर्ट पर पुलिस।।अयोध्याः84 सेकंड के मुहूर्त में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा।।समेत कई अहम खबरें।।

कौन दल किस सीट से लड़े यह भी दिया सुझाव

लोगों की मांग व चुनावी इतिहास के परिप्रेक्ष्य में अभियान की ओर से कुल 14 लोकसभा सीटों से 10 चुनिंदा सीटों, जिनके विषय में अभियान को विस्तृत जानकारी है कि आंकलन दलों को दिया गया है व सुझाव दिया गया कि कांग्रेस खूंटी, चाईबासा, रांची, लोहरदगा में लड़े, झामुमो पूर्वी सिंहभूम, गिरिडीह, दुमका, राजमहल में लड़े, राष्ट्रीय जनता दल चतरा में एवं भाकपा (माले) लिबरेशन कोडरमा में चुनाव लड़े. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही