Search

 
 
 

रांचीः सीएम के प्रधान सचिव से मिला टेट पास पारा शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल

 
Ranchi: मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे से टेट पास पारा शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. भेंटवार्ता के दौरान टेट पास पारा शिक्षक संघ के सदस्यों ने प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे को अपनी मांग से अवगत कराया. टेट पास पारा शिक्षकों की मांग के अनुरूप राज्य सरकार द्वारा सहायक आचार्य की नियुक्ति में उन्हें 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है. भेंटवार्ता में संघ द्वारा सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा में विषयवार कट ऑफ का प्रावधान टेट पास पारा शिक्षकों हेतु शिथिल किये जाने की मांग पर भी राज्य सरकार की ओर सकारात्मक पहल किये जाने का आश्वासन प्रधान सचिव ने प्रतिनिधिमंडल को दी है. भेंटवार्ता में इस पर भी सहमति बनी कि सहायक आचार्य नियुक्ति में आरक्षण के प्रावधानों के कारण जो टेट पास पारा शिक्षक वर्तमान में आयोजित होने वाले परीक्षा के उपरांत वंचित रह जाते हैं, उन्हें भी भविष्य में संबंधित वर्ग के रिक्त पदों पर समायोजित किए जाने की मांग पर भी राज्य सरकार विचार करेगी. इसे भी पढ़ें- हाईकोर्ट">https://lagatar.in/high-court-said-insurance-company-is-liable-to-pay-compensation-even-in-case-of-death-of-hired-driver/">हाईकोर्ट

ने कहा: किराये के ड्राइवर की मौत पर भी मुआवजा राशि देने के लिए उत्तरदायी है बीमा कंपनी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही