Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : दिल्ली पब्लिक स्कूल ने धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव

Ranchi : दिल्ली पब्लिक स्कूल, राँची अपने स्थापना वर्ष से ही शिक्षा के क्षेत्र में नए आयामों को गढ़ता हुआ एवं अभूतपूर्व उपलब्धियों के साथ निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर 33 वर्ष सफलतापूर्वक पूरे कर लिए. 28 जुलाई को विद्यालय का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय झारखंड उच्च न्यायलय के मुख्य न्यायधीश डॉ रवि रंजन थे. इस शुभ अवसर पर जस्टिस श्री सुजित नारायण सिंह, जस्टिस श्री अपरेश कुमार, जस्टिस श्री एस. एन. पाठक, जस्टिस श्री अनिल कुमार चौधरी, जस्टिस श्री दीपक रौशन, जस्टिस श्री प्रदीप कुमार श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे. इस पावन अवसर पर रांची के प्रतिष्ठित विद्यालयों के प्राचार्यगण और शहर के अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित थे. कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत की प्रस्तुति के साथ हुई. माननीय प्राचार्य डॉ राम सिंह ने अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया. तत्पश्चात मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया. डीपीएस रांची के प्राचार्य डॉ. राम सिंह ने सभी गणमान्य अतिथियों एवं दर्शकों का गर्मजोशी से स्वागत किया. स्वागत भाषण के बाद विद्यार्थियों द्वारा मधुर गीतो की प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. संगीतमय गीतों के बाद, छात्रों द्वारा विभिन्न योग आसनों की प्रस्तुति दी गई, तालियों की गड़गड़ाहट के साथ दर्शकों ने इस अद्भुत कार्यक्रम की सराहना की. इसके बाद विद्यार्थियों ने ‘‘युग पुरुष-स्वामी विवेकानंद‘‘ की जीवनी को दर्शाते हुए मंत्रमुग्ध कर देने वाली नृत्य नाटिका प्रस्तुत की. इस शुभ अवसर पर विद्यालय द्वारा प्रकाशित ‘एक्मे‘ 2022 का विमोचन भी किया गया. इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-survey-of-out-of-school-children-started-in-mango/">जमशेदपुर

: मानगो में शुरू हुआ स्कूल नहीं जाने वाले बच्चों का सर्वेक्षण https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/dps-2-300x199.jpeg"

alt="" width="300" height="199" />

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास पर फोकस

दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डॉ. राम सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियों का धन्यवाद करते हुए समारोह का हिस्सा बनने के लिए अपने व्यस्ततम कार्यों से समय निकालने के लिए हार्दिक आभार भी प्रकट किया. उन्होंने बच्चों के व्यक्तित्व के समग्र विकास की आवश्यकता पर जोर देते हुए बताया कि विद्यालय लगातार इस दिशा में प्रयासरत है. उन्होंने डीपीएस रांची की 33 साल की उत्कृष्ट शैक्षणिक विजय गाथा पर प्रकाश डाला. उन्होंने शाकेब अर्सलान एवं स्मृति गोयल (सीबीएसई 2022 कक्षा ग्प्प् के टॉपर), आदित्य कुमार शर्मा  (सीबीएसई 2022 कक्षा ग् के टॉपर), वेदांत शंकर और कुमार किसलय (यूपीएससी 2021 क्वालीफायर) , निशांत (स्टेट टॉपर, केवीपीवाई 2022 ), अनमोल साई (स्टेट टॉपर, क्लैट 2022) आदि जैसे मेधावी विद्यार्थियों का नाम उल्लेखित किया जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल कर पूरे विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है. मुख्य अतिथि डॉ रवि रंजन, चीफ जस्टिस, झारखण्ड हाईकोर्ट ने अपने उद्गार में विद्यालय के प्राचार्य डॉ राम सिंह का धन्यवाद व्यक्त किया. वह विभिन्न कला रूपों के सुंदर मिश्रण को देखकर अत्यंत उत्साहित और प्रभावित हुए. उन्होंने डीपीएस रांची को शिक्षा जगत में  ‘‘अनमोलरत्न‘‘ के रूप में माना, जिसके विद्यार्थियों ने अपनी मेधाशक्ति के बल पर अनेक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर में भी कई उपलब्धियाँ हासिल की है. उन्होंने कहा किए यह अत्यंत गौरव की बात है कि यह विद्यालय न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करता है बल्कि छात्रों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास पर भी कार्य करता है. कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन देकर किया गया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/dps-3-300x199.jpeg"

alt="" width="300" height="199" /> इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-narbheram-hansraj-english-school-took-the-initiative-of-environmental-protection/">जमशेदपुर

: नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल ने की पर्यावरण संरक्षण की पहल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही