Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा छात्रवृत्ति में SC छात्रों को शामिल करने की मांग

Advertisement
Advertisement
Ranchi: मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना में वित्तीय वर्ष 2022 -23 के लिए 20 छात्र की सूची में एक भी अनुसूचित जाति का छात्र नहीं है. उच्च शिक्षा के लिए छात्रों को विदेश भेजना है, लेकिन अनुसूचित जाति का एक भी विद्यार्थी शामिल नहीं है. सूचना अधिकार मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष विजय शंकर नायक ने प्रेस रिलीज जारी कर इस फैसले की निंदा की. उन्होंने कहा कि जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्र योजना के लिए इंटरव्यू के बाद जो रिजल्ट जारी किया गया है. उस रिजल्ट में 25 में 20 छात्र छात्राओं को विदेश में उच्च शिक्षा के लिए चयन किया गया है. इसमें अनुसूचित जाति के 5 छात्रों का चयन नहीं किया जा सका जो अनुसूचित जाति की घोर उपेक्षा है. इसकी जितनी निंदा की जाए कम है. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्याण विभाग के मंत्री से मांग की है कि वे इस पर ध्यान दें और यह देखे करें कि किस परिस्थिति में अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं का इस योजना के तहत चयन नहीं हुआ. अनुसूचित जाति के छात्रों को लाभ से वंचित किया गया है. इसे भी पढ़ें–BBMKU">https://lagatar.in/bbmku-the-examination-board-will-take-a-decision-on-the-dispute-of-writing-answers-in-urdu/">BBMKU

: उर्दू में उत्तर लिखने के विवाद पर परीक्षा बोर्ड लेगा निर्णय
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही