Search

 
 
 

रांची: पशुओं के टीकाकरण को मुफ्त करने की मांग, पशुपालन निदेशक को ज्ञापन

 
Ranchi: झारखंड वेटनरी वेलफेयर सोसायटी के प्रतिनिधिमंडल ने पशुपालन निदेशक से टीकाकरण शुल्क खत्म करने की मांग की है. इस संबंध में पशुपालन निदेशक को ज्ञापन सौंपा गया. प्रतिनिधिमंडल ने पशुपालकों से प्रति बड़े पशु 2 रुपया और प्रति छोटे पशु 1 रुपया टीकाकरण की शुल्क खत्म करने को कहा. गौरतलब है कि राज्य भर में संक्रामक पशु रोग नियंत्रण एवं उन्मूलन को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार का पशुपालन विभाग सघन टीकाकरण अभियान चला रहा है. इसे भी पढ़ें-संत">https://lagatar.in/application-started-for-admission-in-graduation-in-st-xaviers-college-ranchi/">संत

जेवियर्स कॉलेज, रांची में स्नातक में नामांकन के लिए आवेदन शुरू

जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए टीका

हेमोररहजिक सेप्टिसीमिया और ब्लैक क्वार्टर(एचएस-बीक्वी) बीमारी दोनों ही पशुओं के लिए जानलेवा और संक्रामक बीमारी है. इस रोग से बचाव के लिए पशुपालन विभाग के द्वारा टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है, लेकिन टीके की एवज में पशुपालकों से शुल्क वसूला जा रहा है. ऐसे में पशुपालनको में टीकाकरण के प्रति उदासीनता देखने को मिल रही है. झारखंड वेटनरी वेलफेयर सोसायटी ने मांग की है कि टीकाकरण को निशुल्क घोषित किया जाए. ये रहे मौजूद शिष्ठमंडल में डॉ. राजीव रंजन, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. गणेश महली, डॉ. सुरेश कुमार, डॉ. समीर सहाय और डॉ. केके.तिवारी शामिल थे. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/bccl-and-cisf-responsible-for-coal-theft-in-dhanbad-anoop-singh/">धनबाद

में कोयला चोरी के लिए BCCL और CISF जिम्मेवार- अनूप सिंह
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही