Ranchi: रांची के मोराबादी स्थित डीसी कार्यालय के बाहर 42,000 सहिया व आशा कार्यकर्ता ने जोरदार प्रदर्शन किया. अपनी मांगों को लेकर उन्होंने घंटों नारेबाजी की फिर सड़क पर बैठ गई. हंगामे को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. साथ ही भीड़ को नियंत्रित करने के लिये फायर ब्रिगेड व वाटर कैनिंग गाड़ी को रखा गया था. हंगामा जब बढ़ने लगा तो वार्ता के लिए प्रतिनिधिमंडल को बुलाया गया. स्वास्थ्य सहिया और आशा कार्यकर्ता प्रोत्साहन राशि बढ़ाने की मांग कर रहे थे. उन्होंने अपनी 6 सूत्री मांगो को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव को ज्ञापन सौंपा. देखें वीडियो सहिया संघ की अध्यक्ष पंपा मंडल, प्रदेश उपाध्यक्ष किरण पासवान, सचिव माया सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव से अपनी मांगों को लेकर मुलाकात हुई, उन्होंने जल्द मागों पर विचार कर समाधान का आश्वासन दिया है. लेकिन उसने कहा कि हम वार्ता से असंतुष्ट हैं. जब तक सभी सहिया वार्ता से संतुष्ट नहीं होंगे तब तक हम वापस नहीं जाएंगे. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fiercely-thrashed-for-stalking-a-woman-in-marine-drive/">जमशेदपुर
: मरीन ड्राइव में महिला का पीछा कर रहे मनचले की जमकर पिटाई
: शुक्रवार से भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच, दबाव कंगारू टीम पर [wpse_comments_template]
: मरीन ड्राइव में महिला का पीछा कर रहे मनचले की जमकर पिटाई
पारा चिकित्साकर्मियों की मांगे
- राज्य सरकार 18 हजार रुपये प्रतिमाह दे
- सहियाओं को राज्य कर्मी का दर्जा मिले
- 24 हजार मानदेय मिले
- ईपीएफ और पेंशन का लाभ मिले
- इसके साथ एक ठोस नियमावली विधानसभा से पारित की जाये
: शुक्रवार से भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच, दबाव कंगारू टीम पर [wpse_comments_template]
Leave a Comment