Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : विवि में गर्मी छुट्टी की कटौती पर शिक्षकों का प्रदर्शन, कुलपति को सौंपा ज्ञापन

Ranchi : झारखंड के सभी विश्वविद्यालयों के शिक्षक गर्मी छुट्टी में 50 प्रतिशत कटौती का विरोध कर रहे हैं. इसी कड़ी में सभी कॉलेजों के शिक्षक सोमवार को रांची के डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के मेन गेट पर प्रदर्शन किया. इसमें काफी संख्या में छात्र भी उनके साथ थे. प्रदर्शन के बाद सभी मल्टी पर्पस परिक्षा हॉल पहुंचकर नारेबाजी की और छुट्टी में कटौती का विरोध किया. फिर सभी रांची विवि पहुंचे. कुलपति को ज्ञापन सौंपा.

छुट्टियों में कटौती करना गलत

शिक्षकों ने कहा कि हम इन छुट्टियों में अपना शोध कार्य, किताब लिखना और अन्य प्रकार के शैक्षणिक शोध कार्य करते हैं. छुट्टियों में कटौती करना गलत है. यह यूजीसी के मानकों में भी नहीं है. पहले विश्वविद्यालय अपने स्तर से छुट्टियां तय करते थे. लेकिन इस बार राजभवन ने छुट्टियों के कैलेंडर में बदलाव किया है. आदेश के अनुसार फिलहाल सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में 1 जून से 20 जून तक ही गर्मी छुट्टी होगी. इसे भी पढ़ें – पाकुड़">https://lagatar.in/athletics-competition-in-pakur-district-sports-academy-became-overall-champion/">पाकुड़

में एथलेटिक्स प्रतियोगिता, जिला स्पोर्ट्स एकेडमी बना ओवरआल चैंपियन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही