Search

 
 
 

रांची : मणिपुर घटना को लेकर आदिवासी महिला संगठनों का प्रदर्शन, पीएम से इस्तीफे की मांग

 
Ranchi :  मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाये जाने का विरोध देशभर में हो रहा है. विभिन्न आदिवासी महिला संगठनों ने आज शनिवार को रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर विरोध-प्रदर्शन किया. संगठन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गह मंत्री अमित शाह और मणिपुर के सीएम से इस्तीफा देने की मांग की. समाजिक कार्यकर्त्ता दयामनी बारला ने कहा कि नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश की महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं. महिलाओं के साथ आये दिन बलात्कार हो रहे हैं. करीब तीन महीने से मणिपुर हिंसा की आग में जल रहा है. इतने दिन से देश के पीएम कहां थे. प्रधानमंत्री इस देश को सही तरीके से संरक्षण नहीं दे पा रहे हैं. वे देश में शांति बनाये रखने असफल हो रहे हैं. इसलिए उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-husband-gets-10-years-imprisonment-in-dowry-death-case/">पलामू

:दहेज हत्या के मामले में पति को मिली 10 साल की सजा
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही