Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: DEO ने सभी BEEO को बच्चों का बैंक खाता खुलवाने का दिया निर्देश

Advertisement
Advertisement
Ranchi: जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी प्रखंडों के शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों को पत्र लिखा है. पत्र में कहा गया है कि कक्षा तीन से आठ तक के बच्चों का बैंक खाता खुलवाना है. सभी सीआरपी और बीआरपी अपने क्षेत्र में आने वाले विद्यालय से संपर्क बनाकर बच्चों का खाता शत प्रतिशत खुलवाएं. सभी प्रखंड के बीपीओ अपने प्रखंड के बच्चों का खाता संख्या अपने प्रखंड के अकाउंटेंट को उपलब्ध कराएं. इसे भी पढ़ें-चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-after-three-days-torrential-rains-stopped-in-west-singhbhum-many-houses-were-destroyed/">चाईबासा

: पश्चिमी सिंहभूम में तीन दिनों बाद मूसलाधार बारिश थमा, कई के घर उजड़े

सचिव ने दिया निर्देश

22 जुलाई को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता सचिव के निर्देशानुसार कक्षा एक और दो के बच्चों के ड्रेस खरीदने के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति को पैसा उपलब्ध करा दिया गया है. बाकी कक्षा तीन से आठ तक के बच्चों का जो राशि डीबीटी के माध्यम से उपलब्ध कराया जाना है, वह उपलब्ध नहीं कराया जा सका है. कक्षा तीन से आठ में पढ़ने वाले बच्चों का अभी भी बैकं खाता संख्या नहीं भेजा गया. झारखंड के मिडिल स्कूल के बच्चों को ड्रेस दिया जाना है. कक्षा दो तक के बच्चों का पैसा दे दिया गया है. वहीं कक्षा तीन से आठ तक के बच्चों के ड्रेस के लिए पैसा देना था, लेकिन पेंच फंस गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही