Search

 
 
 

रांचीः खनन पदाधिकारी संजय कुमार शर्मा पर चलेगी विभागीय कार्यवाही

 
राजभवन ने शर्मा पर लगे आरोपों को सही पाया, आरोपों की जांच और कार्यवाही करने के लिए सेवानिवृत अवर खनन सचिव विनोद कुमार को जांच पदाधिकारी बनाया गया
Ranchi: राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने खान निरीक्षक एवं पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के प्रभारी खनन पदाधिकारी संजय कुमार शर्मा पर लगे आरोपों को प्रथम दृष्टया में सही पाया है. अब इनके विरुद्ध विभागीय जांच और कार्यवाही होगी. इसे लेकर राजभवन ने संकल्प जारी कर दिया है. इसके लिए राजभवन ने खान निदेशालय के सेवानिवृत अवर खान सचिव विनोद कुमार शर्मा को जांच पदाधिकारी एवं विभागीय कार्यवाही संचालन के लिए अधिकृत किया है. इन्हें आदेश दिया गया है कि आदेश निर्गत होने की तिथि से 15 दिनों के अंदर जांच के लिए संचालन पदाधिकारी को लिखित बचाव बयान उपलब्ध कराते हुए उसकी प्रति विभाग को उपलब्ध कराएं. इसे पढ़ें-चेन्नई">https://lagatar.in/chennai-sessions-court-extends-tamil-nadu-minister-senthil-balajis-judicial-custody-till-july-12/">चेन्नई

सत्र न्यायालय ने तमिलनाडु के मंत्री सेंथिल बालाजी की न्यायिक हिरासत 12 जुलाई तक बढ़ा दी

यह है मामला

प्रभारी खनन पदाधिकारी संजय कुमार शर्मा पर पूर्वी सिंहभूम जिले के हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड द्वारा सुरदा कॉपर खनन पट्टा के संविदा के निष्पादन समय पर नहीं कराने और खनन पट्टा संविदा का निष्पादन लंबित रहने पर भी खनिज उत्पादन की अवैध अनुमति प्रदान किया था. जो खनन एवं खनिज संशोधन अधिनियम, 2021 की धारा-4 और झारखंड मिनिरल्स रूल 2017 के नियम-9 के प्रावधानों का दुरुपयोग एवं उल्लंघन है. राजभवन ने शर्मा पर लगे आरोपों को प्रथम दृष्टया सही पाया है. इसलिए अब इनपर लगे आरोपों के विरुद्ध गठित आरोपों की जांच सरकार द्वारा की गई. अब शर्मा पर झारखंड सरकारी सेवक नियमावली, 2016 के नियम-17(2), (5) के तहत कार्यवाही होगी. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bjp-people-went-door-to-door-and-counted-the-achievements-of-9-years-of-modi-government/">धनबाद

: भाजपाइयों ने घर-घर जाकर गिनाईं मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धियां
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही