Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: उपायुक्त ने वरीय अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक, दिए निर्देश

Ranchi: उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिले के वरीय अधिकारियों के साथ कई महत्वपूर्ण विषयों पर समीक्षा की गई. बैठक में उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना उचित कारण दाखिल-खारिज मामलों को अस्वीकृत न किया जाए, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी. साथ ही पंजी-2 के डिजिटाइजेशन में सुधार के लिए विशेष कैंप लगाने का निर्देश दिया गया. अबुआ आवास में शीघ्र गृह प्रवेश कराने, झारखंड मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के खातों को आधार से लिंक कराने और राजस्व कैम्पों में लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे पर जोर दिया गया. डिजे (DJ) बजाने को लेकर सभी धर्मों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन की बात कही गई. 03 मई को अधिवक्ता आभार यात्रा और 10 मई को पूर्वी क्षेत्रीय परिसर कार्यक्रम की तैयारी को लेकर विशेष निर्देश दिए गए. साथ ही समाहरणालय परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराने और 100 एंटरप्राइजेज योजना को गति देने की बात कही गई. इसे भी पढ़ें -हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-ncst-issues-notice-to-top-five-state-officials-over-birhor-deaths-in-mining-area/">हजारीबाग:

खनन क्षेत्र में बिरहोर की मौतों पर NCST की राज्य के शीर्ष पांच अधिकारियों को नोटिस

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही