Search

 
 
 

रांची: रिटायर हुए शिक्षकों को उपायुक्त ने किया सम्मानित

आज रांची समाहरणालय में एक खास कार्यक्रम हुआ, जिसमें अपने काम से रिटायर हो रहे 8 स्कूल के शिक्षकों को आदर से विदाई दी गई. इस कार्यक्रम की अगुवाई जिले के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने खुद की.
 

Ranchi : आज रांची समाहरणालय में एक खास कार्यक्रम हुआ, जिसमें अपने काम से रिटायर हो रहे 8 स्कूल के शिक्षकों को आदर से विदाई दी गई. इस कार्यक्रम की अगुवाई जिले के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने खुद की.

 

कार्यक्रम में सभी रिटायर हो रहे शिक्षकों को शॉल ओढ़ाकर और मोमेंटो (स्मृति चिह्न) देकर सम्मानित किया गया. सबसे बड़ी बात ये रही कि उन्हें रिटायरमेंट के दिन ही उनके सारे पैसे और पेंशन के फायदे दे दिए गए, जिससे सभी बहुत खुश नज़र आए.

 

जिन शिक्षकों को सम्मान मिला, उनके नाम ये हैं:

 

अशोक प्रसाद (बन्धुवा, नामकुम)

 

अम्बिका देवी (कन्या स्कूल, सिलवे, नामकुम)

 

रामनरेश प्रसाद सिंह (कुच्चू, ओरमांझी)

 

उषा कूला (कुच्चू, ओरमांझी)

 

सबीना कुजूर (नगड़ी)

 

सुशील कुमार सान्डिल (बांकू, सोनाहातु)

 

जनक प्रसाद (हुरहुरी, रातू)

 

लोलेन कन्डुलना (बालिका स्कूल, चुटिया)

 

 

उपायुक्त ने शिक्षकों से कहा : आप लोग एक नई ज़िंदगी की शुरुआत कर रहे हैं. भगवान आपको लंबी उम्र और अच्छा स्वास्थ्य दे. अब आप अपने अनुभव से समाज को और भी मजबूत बनाएं.

 

 

बच्चों को पढ़ाने की अपील : वहां मौजूद सभी से उपायुक्त ने कहा कि आपके आस-पास अगर कोई बच्चा पढ़ाई में पीछे है या किसी चीज़ में मदद चाहिए, तो उसकी मदद ज़रूर कीजिए. खासकर अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों में.

 

उन्होंने ये भी कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षकों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाए, ताकि सभी अपने अनुभव शेयर कर सकें और बाकी लोगों को भी कुछ सिखा सकें.कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज और शिक्षा विभाग के कर्मचारी भी मौजूद थे. उपायुक्त ने इस पूरे आयोजन के लिए उन्हें धन्यवाद दिया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही