Search

 
 
 

रांची : बैन के बावजूद खुलेआम बिक रहा सिंगल यूज प्लास्टिक

 
Tarun Kimar Chaubey Ranchi : सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध के बावजूद लोगों ने प्लास्टिक के इस्तेमाल का चलन नहीं छोड़ा है. शहर के बाजारों में व्यापारी खुले तौर पर सिंगल यूज प्लास्टिक वाले प्लास्टिक बैग, कंटेनर और कैरी बैग का इस्तेमाल कर रहे हैं. प्लास्टिक पैकेजिंग भी जारी है. कपड़े, घर की सजावट, बैग, जूते और खिलौने आदि सामान प्लास्टिक पैकेजिंग में बेचे जा रहे हैं. प्लास्टिक कैरी बैग का उपयोग राज्य में एक दंडनीय अपराध है. सितंबर 2017 में इसके उत्पादन, आयात, भंडारण, परिवहन और बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया था. झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने भी चेतावनी जारी की है. सभी निर्माताओं, स्टॉकिस्टों, खुदरा विक्रेताओं, दुकानदारों, प्लास्टिक और पैकेजिंग सामग्री के उपयोगकर्ताओं को 1 जून, 2020 को 75 माइक्रो से कम की एकल उपयोग वाली प्लास्टिक का उपयोग बंद करने कहा है.

ग्राहक प्लास्टिक कैरी बैग का अनुरोध करते हैं

प्लास्टिक विक्रेताओं के अनुसार, राज्य में सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन है. पर ग्राहकों की मांग पर इसे कोलकाता, सूरत और मुंबई से मंगाना पड़ता है. अपर बाजार में आंबा हैंडलूम के मालिक उत्कर्ष ने कहा कि हम अपनी ओर से प्लास्टिक का उपयोग नहीं करते हैं. लेकिन, हमें जो पैकेजिंग सामान मिलता है, वह प्लास्टिक में होता है. जूट और पेपर कैरी बैग महंगे होने के कारण ग्राहक प्लास्टिक कैरी बैग का अनुरोध करते रहते हैं. मेन रोड में कारोबार करनेवाले तालीम खान ने बताया कि प्रतिबंध के बाद हमने प्लास्टिक का स्टॉक करना बंद कर दिया था. लेकिन ग्राहक अभी भी इसकी मांग करते हैं. अभी भी 60% उपभोक्ता बैग लेकर नहीं आते हैं. इसलिए हमें प्लास्टिक कैरी बैग रखना पड़ता है.

व्यवहार परिवर्तन की आवश्यकता- गणेश रेड्डी

नान प्रॉफिटेबल संस्था सिटीजन फाउंडेशन के सचिव गणेश रेड्डी ने कहा कि पहले प्लास्टिक खरीदने वालों के व्यवहार परिवर्तन की आवश्यकता है. प्लास्टिक के उपयोग को रोकने के लिए प्लास्टिक में पैक किए गए आयातित सामान को भी नियमित रूप से निरीक्षण किया जाना चाहिए.  उपभोक्ता रीना सिंह ने कहा कि फल और सब्जी विक्रेता खुले तौर पर प्लास्टिक का उपयोग करते हैं. कई विक्रेता बैन के बावजूद प्लास्टिक बैग लेकर बाजार जाते हैं.

निगम नियमित रूप से जागरूकता अभियान चलाता है- पाहन

रांची नगर निगम प्लास्टिक इस्तेमाल करने वाले व्यापारियों पर जुर्माना लगाता है. सहायक नगर आयुक्त कुंवर सिंह पाहन ने कहा कि आरएमसी प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने के लिए नियमित रूप से जन जागरूकता अभियान चलाता है. कोई व्यक्ति कहीं भी प्लास्टिक के उपयोग को देखे, तो वह नियंत्रण बोर्ड के पास शिकायत दर्ज करा सकता है. हम उस व्यापारी पर जुर्माना करेंगे. इसे भी पढ़ें – भाजपा">https://lagatar.in/responsibility-given-in-the-meeting-of-bjp-mps-regarding-the-performance-of-april-11/">भाजपा

सांसदों की बैठक में 11 अप्रैल के प्रदर्शन को लेकर दी गई जिम्मेवारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही