Search

 
 
 

रांची : काली मंदिर के वार्षिकोत्सव में उमड़े श्रद्धालु

 
Ranchi : काली मंदिर, बिरला बोर्डिंग, रातू रोड के वार्षिकोत्सव में दर्शन-पूजन को बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े. मां काली, शिव परिवार, मां दुर्गा और शनिदेव महराज की अराधना कर श्रद्धा का पुष्प चढ़ाया. बुधवार को सुबह से देर शाम तक पूजन, आरती और भंडारा का क्रमवार सिलसिला चला. शुरुआत सुबह आठ बजे दैनिक पूजन-आरती से हुई. इसके बाद विराजमान देवी-देवताओं का अभिषेक और श्रृंगार किया गया. फिर पूजन अनुष्ठान प्रारंभ हुआ. पुजारी लक्ष्मीकांत पंडित और सतदेव पंडित जी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अनुष्ठान संपन्न कराया. शिवम सिंह ने इसमें मुख्य यजमान के रूप में हिस्सा लिया. दिन के एक बजे से भंडारा शुरू हुआ. बड़ी संख्या में भक्तों के बीच प्रसाद रूप में खीर-पुरी आदि परोसा गया. शाम सात बजे महाआरती उतारी गयी. इसी के साथ मंदिर का एक दिनी उत्सव संपन्न हो गया. अध्यक्ष संजय सिंह, सनी सिंह, राजेश सिंह, प्रेम जायसवाल, प्रेम सिंह, अभिमन्यू राय, टिंकू सिंह और संतोष चौधरी आदि ने इसके सफल आयोजन में मुख्य योगदान दिया. इसे भी पढ़ें -ममता">https://lagatar.in/mamatas-decision-to-contest-lok-sabha-elections-alone-is-death-knell-for-india-alliance-bjp/">ममता

का लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने का फैसला INDIA गठबंधन के लिए मौत की घंटी : भाजपा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही