Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: कोयला चोरी से संबंधित लंबित कांडों को लेकर डीजीपी ने की समीक्षा बैठक

Ranchi : कोयला चोरी के लंबित कांडों लेकर मंगलवार को डीजीपी अजय कुमार सिंह ने समीक्षा बैठक की. इस दौरान सीआईडी के डीजी अनुराग गुप्ता भी उपस्थित थे. जिन जिलों के एसपी, एसएसपी के साथ एडीजी ने समीक्षा बैठक की, उसमें हजारीबाग, चतरा, रामगढ़ , बोकारो, रांची और लातेहार जिला शामिल हुए. समीक्षा बैठक के दौरान जिले के एसपी ने अपने जिले में कोयला चोरी के लंबित कांडों की जानकारी डीजीपी को दिए. इन सभी जिलों में कोयला चोरी रोकने के लिए क्या कार्रवाई की गई है, इसपर समीक्षा बैठक में चर्चा की गई. इसे भी पढ़ें - कर्नाटक">https://lagatar.in/karnataka-modi-said-congresss-track-record-of-false-guarantees-is-old-the-treasury-will-also-become-empty/">कर्नाटक

: मोदी ने कहा, कांग्रेस का झूठी गारंटियों का ट्रैक रिकॉर्ड पुराना है, खजाना भी खाली हो जायेगा…लेकिन…

कोयला चोरी से जुड़े लोगों पर कार्रवाई की तैयारी

जानकारी के मुताबिक, कोयला चोरी के कारोबार से जुड़े लोगों की सूची के साथ ही इनकी संपत्ति का विवरण तैयार कराया गया है. बताया जा रहा है कि कोयला चोरी से जुड़े लोगों पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. इसे लेकर डीजीपी द्वारा सीआईडी डीजी से लंबित कांडों की स्थिति और कोयला चोरी के लिए गठित टास्क फोर्स की कार्रवाई से संबंधित प्रेजेंटेशन देने का अनुरोध किया गया है. इसे भी पढ़ें - दर्दनाक">https://lagatar.in/painful-in-muzaffarpur-four-girls-of-the-same-family-died-due-to-scorching-condition-of-seven-is-critical/">दर्दनाक

: मुजफ्फरपुर में एक ही परिवार की चार बच्चियों की झुलसकर मौत, सात की हालत गंभीर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही